69000 शिक्षक भर्ती की नवनियुक्त शिक्षिका की मौत



फर्रुखाबाद। राजेपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय महमदपुर की शिक्षिका प्रतिभा शर्मा की मौत हो गई। अध्यापन के दौरान ही प्रतिभा को बुखार आ गया था। बाद में उसे डेंगू के लक्षण पाए गए थे। इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश प्रकाश पाठक ने बताया कि शिक्षिका का चयन अभी 69 हजार की भर्ती में हुआ था। पति की भी मौत हो चुकी है। मृतक अपने पीछे एक चार वर्ष के बेटे को छोड़ गयी है। इस घटना से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई।