हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 October 2026

सीबीएसई:10वीं बोर्ड में पांच विषय अनिवार्य


नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने गुरुवार को 2028 में होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षा के नियमों को लेकर स्थिति स्पष्ट की। इसके अनुसार, छात्रों के लिए पांच विषयों की बोर्ड परीक्षा अनिवार्य होगी। इनमें दो भाषाएं, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। छात्र अपनी पसंद का एक अतिरिक्त कौशल विषय चुन सकेंगे। यह अतिरिक्त विषय छात्रों के लिए मददगार हो सकता है। 




अगर कोई छात्र गणित, विज्ञान या सामाजिक विज्ञान में फेल हो जाता है, तो अतिरिक्त स्किल विषय के जरिए उसे परीक्षा पास करने का अवसर मिल सकता है। ये नियम खास तौर पर उन छात्रों के लिए हैं, जो 2026-27 में 9वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं और 2028 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more