हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 October 2026

68,500 शिक्षक भर्ती-2018 की शिक्षक भर्ती के दो अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत

68,500 शिक्षक भर्ती-2018 की आरक्षण विसंगति के समाधान की मांग को लेकर ईको गार्डन में भूख हड़ताल के तीसरे दिन दो अभ्यर्थियों की गुरुवार को तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर चित्रकूट निवासी दीपक पटेल और बरेली के नसीम फरीदी को लोक बंधु अस्पताल भेजकर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दोनों की जांच की। तबीयत में सुधार है। हालांकि डॉक्टरों ने रात भर इन्हें निगरानी भर्ती कर उपचार की सलाह दी। करवा चौथ कई अभ्यर्थियों ने धरना स्थल से ही वीडियो कॉल से परिवारों के साथ त्योहार मनाया।

ये भी पढ़ें - यूपी में धरना प्रदर्शन करने पर आप सरकारी नौकरी से हो जाएंगे वंचित

ये भी पढ़ें - बलिया में भारी बारिश की चेतावनी के चलते 30 अक्टूबर को सभी परिषदीय विद्यालय बंद,

ये भी पढ़ें - देवरिया जिले में कल पीईटी परीक्षा के मद्देनजर समस्त शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे


आंदोलन का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह और आशुतोष वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी बीते 59 दिन इको गार्डन में लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने के कारण 26 अक्तूबर से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि 68,500 शिक्षक भर्ती-2018 में अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षित श्रेणी के अनुरूप मानते हुए परिणाम संशोधित किया जाए और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए। उनका कहना है कि इस प्रकरण में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा जारी आदेशों एवं संस्तुतियों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, आरक्षण विसंगति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। तूफ़ान सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले बेसिक शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रकरण पर चर्चा हुई थी। इसके बावजूद अब तक कोई अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है। इस मौके पर महिला मोर्चा प्रमुख रंजना जायसवाल और धरना प्रभारी नवीन चौधरी का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर न्यायसंगत निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक धरना-प्रदर्शन और क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी। अभ्यर्थियों ने नवरात्रि और दशहरा धरना स्थल पर ही मनाया है। सरकार शीघ्र निर्णय लेकर उन्हें दीपावली अपने परिवारों के साथ मनाने का अवसर दे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more