01 December 2024

Primary ka master: पक्की दीवार ढही, मलबे में दबकर शिक्षक की मौत

 

फर्रुखाबाद। रात में सोते समय एक वृद्ध शिक्षक के ऊपर पक्की दीवार गिर गई। लोगों ने काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला। गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मेरापुर थाने के गांव पखना निवासी अमर सिंह (60) राजेंद्रनगर स्थित निजी स्कूल में पढ़ाते थे। वह बुधवार रात घर पर सो रहे थे। उसी समय उनकी पक्की दीवार गिर गई। इसमें वह दब गए। घर के लोगों ने शोरगुल करके मोहल्ले वालों की मदद से अमर सिंह को बाहर निकाला।


ये भी पढ़ें - आरटीई नामी स्कूलों में प्रवेश को कल से आवेदन

ये भी पढ़ें - शौचालय में खींच आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म किया

ये भी पढ़ें - यूपी के 41 जिले पांच नई बिजली कम्पनियों में बांटे


परिजन बृहस्पतिवार सुबह साढ़े चार बजे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान करीब छह बजे मौत हो गई। अमर सिंह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटे रामकुमार, अजयपाल और मुकेश हैं। बेटे गौरव, अनूप और बेटी सृष्टि का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।