04 February 2026

कक्ष निरीक्षक बीमारी का बहाना बना गायब नहीं होंगे



लखनऊ,  यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापक बीमारी का बहाने मेडिकल लेकर ड्यूटी से गायब नहीं हो पाएंगे। सीएमओ की संस्तुति के बाद ही डीआईओएस अवकाश मंजूर करेंगे। निजी अस्पताल व डॉक्टर का मेडिकल मान्य नहीं होगा। सिर्फ सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का मेडिकल मान्य होगा। डीएम विशाख जी ने ये निर्देश मंगलवार को जारी किया है। डीएम ने कहा कि परीक्षा में ड्यूटी के लिये ब्लॉक वार कक्ष निरीक्षकों की सूची बनायी जाएगी। परीक्षा में



लखनऊ में आदर्श कारागार समेत 121 परीक्षा केन्द्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के एक लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे।