22 March 2026

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 18 फीसदी कॉपियां जंची

 

वाराणसी, यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार (23 मार्च) से फिर शुरू होगा। शनिवार को ईद और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद मूल्यांकन रफ्तार पकड़ेगा। अधिकारियों को उम्मीद है कि मूल्यांकन कार्य निर्धारित अवधि से पहले पूरा हो जाएगा। बोर्ड ने एक अप्रैल की डेडलाइन तय की है।



यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुक्रवार को शुरू हुआ। तीन दिन में हाईस्कूल की 17.27 प्रतिशत और इंटरमीडिएट की 18.84 प्रतिशत कॉपियां जांची गईं। हाईस्कूल की कुल तीन लाख 55 हजार 222 कॉपियों में 61 हजार 371


कॉपियां जंच चुकी हैं। इंटरमीडिएट की कुल दो लाख 66 हजार 446 कॉपियों में 50 हजार 217 का मूल्यांकन हो चुका है। मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियां आनी जारी है। अभी हाईस्कूल की दो लाख 93 हजार 740 और इंटरमीडिएट की एक लाख 76 हजार 416 कॉपियां जंचनी बाकी हैं। डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कॉपियों का मूल्यांकन पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ समयावधि में पूरा कर लिया जाएगा