18 March 2026

प्रदेश के 62 विद्यालय हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में होंगे अपग्रेड

 


लखनऊ। प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा को और मजबूती देने के लिए समग्र शिक्षा के तहत 62 माध्यमिक विद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा। कक्षा आठ तक की पढ़ाई करा रहे 30 विद्यालय 10वीं तक और 10वीं तक की पढ़ाई करा रहे 32 विद्यालय 12वीं तक अपग्रेड किए जाएंगे। इसके लिए 106 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया गया है।




जल्द ही इसका काम भी शुरू कर दिया जाएगा। इसमें प्रति हाईस्कूल की लागत 1.48 करोड़ और इंटर की 2.21 करोड़ है। इस तरह इन विद्यालयों की कुल लागत 106 करोड़ होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग इस राशि से इन विद्यालयों के लिए आवश्यक बिल्डिंग, क्लास रूम


आदि का निर्माण कराएगा। साथ ही यहां पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।


अवध के इन जिलों के विद्यालय हाईस्कूल में अपग्रेड होंगे- गोंडा के दो, बाराबंकी के दो, सुल्तानपुर व रायबरेली का एक।


इन जिलों के विद्यालय इंटर में होंगे अपग्रेड- बलरामपुर व गोंडा के एक-एक, अमेठी का एक, बाराबंकी के दो, लखीमपुर खीरी के तीन।