29 April 2026

निपुण+ ऐप पर बच्चों का कमजोर प्रदर्शन, महानिदेशक ने जारी किए सख्त निर्देश

 

*समस्त BSA, BEO/DCT, DIET मेंटर, SRG एवं ARP कृपया ध्यान दें।*


अवगत कराना है कि दिनांक 27 अप्रैल, 2026 तक (माह अप्रैल, 2026 की अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार) *निपुण+ ऐप* के प्रैक्टिस टेस्ट पर बच्चों का अभ्यास अपेक्षित स्तर से कम पाया गया है। अतः इस क्रम में निम्नवत निर्देशित किया जाता है:


- कक्षा 2 एवं 3 के प्रत्येक प्रगतिशील बच्चे को प्रैक्टिस टेस्ट अनिवार्य रूप से कराया जाए, जिससे उनकी विगत कक्षा (कक्षा 1 एवं 2) की दक्षताओं के आकलन में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

- प्रैक्टिस टेस्ट के परिणामों के आधार पर जिन दक्षताओं में बच्चों का प्रदर्शन अपेक्षित स्तर का नहीं है, उन पर विशेष अभ्यास कराया जाए।

- विद्यालयों के निरीक्षण एवं सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के दौरान निपुण+ ऐप के उपयोग तथा प्रैक्टिस टेस्ट की प्रगति की समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाए।


आज्ञा से,

महानिदेशक,

स्कूल शिक्षा