27 September 2026

35 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी


प्रयागराज, । रेलवे भर्ती बोर्ड विभिन्न संवर्गों में 35 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। अक्तूबर से दिसंबर के बीच अलग-अलग भर्तियों के विज्ञापन जारी किए जाने की संभावना है। एनटीपीसी भर्ती (06/2026) में 3,477 पदों के लिए छह या सात अक्तूबर तक विज्ञापन जारी होने की संभावना है। एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (07/2026) में 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 1,688 पद प्रस्तावित हैं, जिसका विज्ञापन 13 या 14 अक्तूबर को आ सकता है। मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी (08/2026) में 300 से अधिक पदों पर नवंबर-दिसंबर में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। वहीं लेवल-एक ग्रुप-डी (09/2026) में करीब 30 हजार पदों पर भर्ती प्रस्तावित है।