23 September 2026

नई किताबें जनवरी में होंगी उपलब्ध

 

नई किताबें जनवरी में होंगी उपलब्ध



प्रयागराज। यूपी बोर्ड अगले शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए नौवीं से 12वीं तक की नई किताबों की छपाई का टेंडर अक्तूबर में करेगा। बोर्ड की योजना है कि किताबें जनवरी 2027 के अंतिम सप्ताह तक बाजार में उपलब्ध करा दी जाएं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि कुल 36 विषयों की 70 किताबें प्रकाशित होंगी। इनमें हिंदी, संस्कृत और उर्दू की तीन किताबें यूपी बोर्ड की होंगी, जबकि शेष एनसीईआरटी की किताबें होंगी। इस बार जिलों में विद्यालयों तक किताबें पहुंचाने के लिए पहली बार वेंडर लगाए जाएंगे।