11 September 2026

छात्रों की यूनिफॉर्म का किया जाएगा सत्यापन


लखनऊ। यूपी के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के छात्रों को यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्कूल बैग व स्टेशनरी के लिए डीबीटी से 1200 रुपये अभिभावकों को दिए जा रहे हैं। अब इस धनराशि का सही प्रयोग हो रहा है या नहीं, छात्र यूनिफॉर्म में आ रहे हैं या नहीं इसका बेसिक शिक्षा विभाग इसका सत्यापन कराने जा रहा है। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी जिलों के बीएसए को निर्देश दिए गए हैं।