22 October 2026

आवेदन में संशोधन तिथि बढ़ाने की मांग


प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) 2026 के 2607 पदों पर आवेदन में संशोधन की तिथि तीन दिन बढ़ाने एवं बालक/बालिका वर्ग के विकल्प को अपडेट करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को ज्ञापन भेजा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि तकनीकी समस्या एवं अन्य कारणों से अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र में संशोधन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संशोधन की निर्धारित अंतिम तिथि बुधवार होने के कारण अभ्यर्थियों में असमंजस एवं चिंता की स्थिति बनी हुई है।

ये भी पढ़ें - फर्जीवाड़े में शिक्षक की बर्खास्तगी प्रक्रिया शुरू

ये भी पढ़ें - UP विधान परिषद चुनाव 2026: 23 अक्टूबर को मतदान के लिए इन कर्मचारियों को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश, शासनादेश जारी