लखनऊ। दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे प्रदेश के छात्रों के सामने पोर्टल की एक तकनीकी समस्या परेशानी का कारण बन गई है। आवेदन के दौरान बैंक खाते का विवरण भरते समय बड़ी संख्या में छात्रों को बैंक शाखा का नाम विकल्प में नहीं मिल रहा है। ब्रांच का चयन किए बिना आवेदन आगे नहीं बढ़ रहा। ऐसे में बैंक खाता सही होने के बावजूद छात्र आवेदन पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अंतरजनपदीय विशेष स्थानांतरण पर बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट के आदेश से शिक्षकों को करना होगा इंतजार
छात्रों के मुताबिक छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली पर आवेदन करते समय बैंक का नाम चुनने के बाद संबंधित शाखा का विकल्प प्रदर्शित होता है। लेकिन कई छात्रों की बैंक शाखा सूची में दिखाई नहीं दे रही है। आवेदन की अन्तिम 31 अक्तूबर है।
बैंक ब्रांच नहीं मिलने की शिकायत छात्रों से मिली है। इस सम्बंध में निदेशालय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। जांच की जा रही है। अंजनी कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी
.jpeg)
