19 March 2026

बीएसए कार्यालय में हुई काउंसलिंग


प्रतापगढ़। सुप्रीमकोर्ट से राहत मिलने के बाद 26 शिक्षकों ने बुधवार को शहर के मीराभवन स्थित बीएसए कार्यालय पहुंचकर काउंसलिंग कराई। सुबह 10 से दोपहर दो बजे शिक्षकों का अभिलेख जमा कराया गया। शिक्षकों की तैनाती वाले विद्यालयों की सूची तैयार की गई। काउंसलिंग कराने के बाद प्रमाण पत्र शिक्षकों को दिया गया।