प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपीटीईटी-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग के उप सचिव की ओर से जारी सूचना के अनुसार 27 मार्च से अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए एक मई तक का समय दिया गया है।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पोर्टल को औपचारिक रूप से गो-लाइव किया।

