भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा विभाग के उस आदेश पर आपत्ति जताई है, जिसमें स्कूल समय समाप्त होने के बाद शिक्षकों को एक घंटे अतिरिक्त रुकने के निर्देश दिए गए हैं। संघ का कहना है कि भीषण गर्मी और विपरीत परिस्थितियों में यह निर्णय अव्यवहारिक है।
संघ ने बताया कि पहले ही शिक्षकों से कार्यदिवसों व ग्रीष्मावकाश में अन्य विभागीय कार्य लिए जाते हैं, ऐसे में अतिरिक्त समय तक रोकना उचित नहीं है। उन्होंने विभाग से इस आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

