18 June 2026

डायट के 3346 पदों का स्थाईकरण


लखनऊ। यूपी के 70 जिलों में चल रहे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के 3346 पदों का स्थायीकरण कर दिया गया है। जिसमें प्राचार्य से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के तक पद शामिल हैं। विभिन्न पदों पर वर्षों से कार्य कर रहे कर्मियों को बड़ी राहत बेसिक शिक्षा विभाग ने दे दी है।



अपर मुख्य सचिव, प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।