18 June 2026

ईपीएफओ कर्मियों को प्रोत्साहन राशि देगा



लखनऊ। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय के नेतृत्व में पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 19 जून को राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे। बुधवार को ईपीएफओ आयुक्त अश्विनी कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम इंदिरा प्रतिष्ठान में शाम 5 बजे शुरू होगा। प्रदेश के 17 स्थानों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस दौरान पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को एक माह का वेतन अधिकतम 15 हजार रुपये तक प्रोत्साहन धनराशि दिया जाएगा।