22 June 2026

विशेष टीईटी में शिक्षामित्रों को शामिल करने की मांग

 

लखनऊ,  उप्र बीटीसी शिक्षक संघ ने परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली विशेष टीईटी में शिक्षामित्रों को भी शामिल किए जाने की मांग की है। यूपी में 1.48 लाख शिक्षामित्र कार्यरत हैं। जिसमें से 50 हजार से अधिक टीईटी पास हैं। बाकी शिक्षामित्रों को भी विशेष टीईटी में शामिल करने की मांग की गई है।



 परिषदीय स्कूलों में ऐसे 1.86 लाख शिक्षकों के लिए 31 अगस्त 2028 तक टीईटी पास करना अनिवार्य है। ऐसे में उनके लिए विशेष टीईटी का आयोजन किया जाएगा। उप्र बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री संदीप दत्त ने शिक्षामित्रों को भी इसका लाभ देने की मांग की है।