61 चयनितों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र
प्रयागराज। प्रयागराज के 61 नए ग्राम पंचायत अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को नियुक्ति पत्र देंगे। नियुक्ति पत्र लेने के लिए सभी चयनित रविवार को बस से लखनऊ रवाना हुए। जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी भी उनके साथ गए हैं। नियुक्ति के बाद 13 ग्राम पंचायत अधिकारियों की जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनाती होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, पंचायत अभिलेखों के रखरखाव और सरकारी योजनाओं की निगरानी में तेजी आने की उम्मीद है।

