लखनऊ। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों व कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने के लिए 162 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। स्टेट एजेंसी फॉर कांप्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) को कैशलेस उपचार के लिए यह धनराशि दी गई है। फिलहाल बेसिक शिक्षा परिषदीय कार्मिकों को कैशलेस उपचार की सुविधा आराम से मिलती रहे इसके लिए यह व्यवस्था की गई है।
ये भी पढ़ें - 🔴 बड़ी खबर... ◆ अंशकालिक अनुदेशकों को 2017 से 31 मार्च 2026 तक 17 हजार के अवशेष बचे मानदेय का एरियर देने का आदेश जारी... 💥
बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव लाल मणि यादव की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

