लखनऊ। यूपी के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्रों को अब हर शुक्रवार को मीठा हलवा व उपमा ( नमकीन हलवा) परोसा जाएगा । सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इसकी व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं । नवंबर से मिड डे मील के मेन्यू में इसे शामिल किया जाएगा ।
पहले व तीसरे शुक्रवार को मीठा सूजी का हलवा और दूसरे व चौथे शुक्रवार को उपमा ( नमकीन सूजी का हलवा) दिया जाएगा । अभी छात्रों को सप्ताह में खीर और फल वितरित किया जाता है । अब पीएम पोषण के तहत मिड डे मील के मेन्यू में इसे भी शामिल किया जा रहा है । रसोइयों को हलवा व उपमा बनाकर परोसने के लिए प्रति स्कूल प्रति छात्र दो रुपये के हिसाब से अलग से पारिश्रमिक दिया जाएगा ।

