12 October 2026

प्रदेश के 213 केंद्रों पर डीएलएड का बैक पेपर आज से


प्रयागराज। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के बैक पेपर की परीक्षा 12 से 14 अक्तूबर तक प्रदेश के 213 केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के अनुसार, इसमें 74500 प्रशिक्षु शामिल होंगे।



पहले दिन 10 से 12 बजे की पाली में वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा जबकि 1:30 से 3:30 बजे तक प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास विषय का पेपर होगा। 13 अक्तूबर को 10 से 11 बजे तक विज्ञान, 11:30 से 12:30 बजे तक गणित और दो से चार बजे तक सामाजिक अध्ययन का पेपर है। 14 अक्तूबर को 10 से 11 बजे तक हिंदी व 11.30 से 12:30 बजे तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।

ये भी पढ़ें - स्कूल में बंदरों से बचाव के लिए लगाया तार टूटा, छात्र की मौत

ये भी पढ़ें - Census 2027 Update: इस बार HLB की जगह EB, एक प्रगणक को भरना होगा 850 से 900 लोगों का विवरण!

ये भी पढ़ें - दिसंबर से होने वाली जनगणना में बस आपको इतनी ही सूचनाएं भरनी हैं.. 😌


शुचितापूर्वक एवं शान्तिपूर्वक परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक केन्द्र पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। वाह्टअप या सोशल मीडिया के माध्यम से पेपरलीक की अफवाह फैलाने या पेपरलीक की कोशिश कररने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत प्राथमिक दर्ज करते हुए विधिक कार्यवाही करने के निर्देश देने के साथ ही स्पेशल टास्क फोर्स / क्राइम ब्रांच को परीक्षा के शुचितापूर्वक आयोजन के लिए लगाया गया है।