लखनऊ, । मड़ियांव में कक्षा नौ की छात्रा को बहलाकर आरोपी ने अपहरण कर लिया। उसको होटल में ले जाकर चाय और पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। छात्रा की तबियत बिगड़ने पर मां को आपबीती बताई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मड़ियांव डुडौली रहीम नगर निवासी अमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें - बच्चों के लिए मंगाईं किताबें फेंकीं, प्रधानाध्यापक सस्पेंड
ये भी पढ़ें - यूपी में 1.20 करोड़ की पेंशन बढ़ाने की तैयारी
मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि कक्षा नौ में पढ़ने वाली 14 साल की किशोरी की 15 अगस्त को अमित से मुलाकात हुई थी। इंस्टा व मोबाइल पर पर बात होने लगी। पीड़ित पिता के मुताबिक एक अक्तूबर को वह पत्नी के साथ गांव गया था। उनकी बेटी स्कूल चली गई। गौरभीट मोड़ से अमित बेटी को घंटाघर लेकर चला गया। आरोप है कि वहां आरोपी ने जबरदस्ती चाय पिलायी। उसको पीते ही छात्रा को सर्दी लगने के साथ नींद आने लगी।
दवा दिलाने के बहाने होटल ले गया: पिता का आरोप है कि बेटी के सर्दी और नींद लगने पर आरोपी उसे चिनहट के कमता स्थित एक मेडिकल स्टोर की दुकान पर ले गया। वहां पर पानी लिया। उसमें नशीला पदार्थ मिलाकर फिर से पिला दिया। फिर दवा दिलाकर खिलाने के बहाने हल्की बेहोशी की हालत में ही छात्रा को पास में एक होटल में ले गया। वहां पर दुष्कर्म किया। छात्रा की अश्लील फोटो, वीडियो बना लिया। पीड़िता के शोर मचाने और घर में बताने पर फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गया।
तबीयत बिगड़ी तो बताई आपबीती
पिता का आरोप है कि चार अक्तूबर को छात्रा की तबियत बिगड़ गई। इस पर मां ने पूछा और डॉक्टर के पास ले गई। तकलीफ बढ़ने पर मां ने छात्रा से सख्ती की तो उसने पांच अक्तूबर को पूरी आपबीती बताई। उसके बाद पिता ने मड़ियांव थाने में मुकदमा लिखाया। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

