16 October 2026

शिक्षक भर्ती में आवेदन का मौका 28 तक


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। आवेदन में संशोधन 31 अक्तूबर तक हो सकेगा। आयोग के अनुसार इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन और चार दिसंबर को ही आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें - शैक्षणिक कैलेंडर में पहले से दर्ज है सार्वजनिक अवकाश, शिक्षकों ने उठाया सवाल

ये भी पढ़ें - विशेष अभियान के संबंध में


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सबद्ध प्राइमरी के 897 तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 11508 कुल 12405 पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर तक बढ़ा दी है।


आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अब अभ्यर्थी 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा कर सकेंगे, जबकि ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है। उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन व संशोधन की अंतिम तिथियों में वृद्धि के बावजूद लिखित परीक्षा की तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन और चार दिसंबर को ही आयोजित की जाएगी।