15 October 2026

सिपाही के 32,679 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी


लखनऊ। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष 32,679 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। भर्ती बोर्ड ने सिपाही भर्ती की चयन प्रकिया चार माह में पूरी की है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जारी कर दी है। चयनित अभ्यर्थियों में कुल 4481 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन कल, मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

ये भी पढ़ें - निलंबित प्रधानाध्यापक के समर्थन में उतरे ग्रामीण, बोले—शिक्षक को उसी विद्यालय में रखा जाए

पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के डीजी एसबी शिरडकर के अनुसार लिखित परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत अंकों (नार्मलाइज्ड स्कोर) का प्रदर्शन बोर्ड की वेबसाइट पर नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा।