16 January 2023

18 जनवरी से बदली और बारिश के आसार




लखनऊ। मौसम विभाग ने सोमवार से पश्चिमी यूपी में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने की वजह से 18 से 20 जनवरी के बीच पश्चिमी यूपी में खासतौर पर बदली-बारिश का मौसम बन सकता है। 3.8 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठण्डा स्थान आगरा रहा।

उत्तरी राज्य ठिठुरेपंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। फरीदकोट में तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे रहा। कश्मीर में भी कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे रहा।