23 March 2026

देश में शर्ट-पैंट के नए गुणवत्ता मानक तय, सरकार ने किया स्पष्ट

 

 

नई दिल्ली। बाजार में मिलने वाली शर्ट और पैंट की गुणवत्ता तय करने के लिए सरकार ने नए नियम लागू किए हैं। सरकार पहली बार कपड़े की मजबूती, सिलाई, रंग और सिकुड़न जैसे मानक तय किए हैंं।



नए आदेश के अनुसार भारतीय मानक ब्यूरो ने बुनी शर्ट, पैंट के लिए गुणवत्ता का न्यूनतम स्तर तय हो जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि वो ये तय नहीं करेगी कि शर्ट का साइज क्या होगा या पैंट की लंबाई कितनी होगी। कंपनियां अपने हिसाब से साइज, डिजाइन बनाती रहेंगी, लेकिन गुणवत्ता मानक अनुसार होगी। गुणवत्ता कई आधार पर जांची जाएगी। इसमें कपड़े, सिलाई की मजबूती, कपड़े का आकार धोने के बाद कितना बदलता है, रंग कितना टिकता है, कितनी जल्दी खराब होता है₹। कपड़े की कुल बनावट कैसी है, ये सब मापदंड पर चेक होगा।