23 April 2026

जनगणना 2027: प्रगणक-पर्यवेक्षकों के मानदेय, भत्ते और सख्त नियमों की पूरी जानकारी जारी

 

#प्रगणकों और #पर्यवेक्षकों के मानदेय का यह आधिकारिक आंकड़ा है प्रगणक को प्रशिक्षण के दरमियान तीन दिवसीय प्रशिक्षण का प्रशिक्षण भत्ता ₹400 प्रतिदिन के हिसाब से कल ₹1200 सीधे खाते में ट्रांसफर किया जाएगा ठीक इसी प्रकार सुपरवाइजर को भी प्रशिक्षण #भत्ता ₹1200 नियत है । 6 प्रगणक पर 1 सुपरवाइजर को नामित किया जाएगा। 





प्रशिक्षण भत्ते की यह राशि चार्ज #ऑफिसर द्वारा प्रशिक्षण समाप्ति के 15 दिन के भीतर खातों में क्रेडिट करने का प्रावधान है ।


इसके उपरांत जब प्रथम चरण की जनगणना के तहत मकानों की गणना की जाएगी तो इस कार्य के लिए कुल ₹9000 का मानदेय निर्धारित है, इसी कड़ी में द्वितीय चरण में मानव गणना होगी जिसके लिए मानदेय ₹16000 निर्धारित है प्रत्येक स्तर का मानदेय कार्य को #शत #प्रतिशत पूर्ण करने के उपरांत ही दिया जाएगा। 


ऐसे प्रगणक और सुपरवाइजर जो #रिजर्व में लगे हुए हैं और किसी कारण बस उनकी यदि मकान गणना या मानव गणना में उनकी ड्यूटी नहीं लगती है तो उनका प्रशिक्षण भत्ता भी निर्धारित दर से कुल ₹1200 दिया जाएगा ।


जनगणना के किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नियमों के उल्लंघन या गलत जानकारी को फीड करने या डाटा को किसी भी प्रकार से तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करने को जघन्य #अपराध मानते हुए₹1000 का आर्थिक दंड और अधिकतम 3 वर्ष के कारावास की भी #दंडात्मक व्यवस्था का प्रावधान किया गया है । अतः जनगणना के किसी भी चरण में पूरा कार्य संपूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करें। 


जनगणना के दोनों चरणों का कार्य सिर्फ और सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही किया जाएगा इसके लिए #HLO एप्प विकसित किया गया है जो ऑफलाइन भी कार्य करता है यानी कि यदि जनगणना क्षेत्र में सर्वर की समस्या है या इंटरनेट नहीं आता है तो आप संपूर्ण कार्य को ऑफलाइन भी कर सकते हैं और जैसे ही आप नेटवर्क में आते हैं तो डाटा को सिंक कर सकते हैं।  


जनगणना कार्य में भाषा चयन बड़ी सावधानी के साथ करें क्योंकि यदि एक बार आपने जो भी भाषा चुन ली तो किसी भी स्तर पर भाषा को आप दोबारा चेंज नहीं कर सकते हैं यदि भूलवश या त्रुटिवश आपने भाषा का चयन गलत कर लिया है तो ऐसे में अपने चार्ज ऑफिसर को प्रार्थना पत्र देकर इसमें आवश्यक सुधार कार्य करवा सकते हैं ।


जनगणना कार्य जैसे ही प्रारंभ करेंगे तो जब तक जनगणना का पूरा कार्य नहीं पूर्ण हो जाता है तब तक आपको नए मोबाइल फोन को इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं तो आपका डाटा पूरी तरीके से मिट सकता है और आपको पूर्ण किए गए पूरे कार्य को दोबारा करना पड़ सकता है अतः कोई भी कार्य करें तो उस डाटा को सिंक करते चलें और साथ ही साथ हर संभव प्रयास करें कि किसी भी स्तर पर मोबाइल फोन का बदलाव न करें क्योंकि आपको प्रदत्त HLO पूर्णतः डिवाइस आधारित है यानी कि जिस डिवाइस पर आप एक बार HLO लॉगिन करेंगे तो वह इस डिवाइस के साथ पंजीकृत हो जाता है डिवाइस बदलने पर आपका डाटा भी इरेज़ हो सकता है ।


उत्तर प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में स्वगणना का कार्य 7 मई से शुरू होकर 21 मई तक चलेगा इस अवधि में आप अपने आवंटित क्षेत्र के मुखिया को प्रोत्साहित करके अधिक से अधिक स्वग़णना फार्म भरवा सकते हैं जिससे आपको बाद में कार्य करने में काफी सहूलियत मिलेगी क्योंकि प्रगणकों को आगे चलकर सिर्फ और सिर्फ डाटा को वेरीफाई करना होगा ।


#जनगणना2027 #Census2027 #DigitalCensus #IndiaCensus2027 #जनगणना #PopulationData #SelfEnumeration #DigitalIndia

#IndiaCensus2027

#IndiaCensus

#जनगणना

#PopulationData

#SelfEnumeration

#DigitalIndia

#DataForDevelopment

#NewIndia

#Governance

#AwarenessPost

#HouseListing

#HousingCensus