प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से 18 और 19 अप्रैल को आयोजित पुर्नपरीक्षा की अनंतिम उत्तरकुंजी वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर बुधवार को जारी कर दी गई। उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह के अनुसार सभी 33 विषयों की मास्टर सेट की अनंतिम उत्तरकुंजी का मिलान कर लें। यदि उत्तरकुंजी पर कोई आपत्ति हो तो ऑनलाइन लिंक https:// www.upessc.net/upesscqcapril2026/Login.aspx पर जाकर 28 अप्रैल की रात 12 बजे तक दर्ज कर सकते हैं। इस संबंध में दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। ऑनलाइन के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

