प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत B.Ed. शिक्षकों के 6 माह के ब्रिज कोर्स को लेकर बीएसए बस्ती ने सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद को भेजा पत्र
बस्ती/प्रयागराज:
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद बस्ती द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत बी.एड. (B.Ed.) योग्यताधारी शिक्षकों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया था
पत्र के माध्यम से यह मांग उठाई गई है कि प्राथमिक विद्यालयों में सेवारत बी.एड. योग्यताधारी शिक्षकों का 6 माह का ब्रिज कोर्स केवल एक विभागीय क्षमता संवर्द्धन (कैपेसिटी बिल्डिंग) प्रशिक्षण के रूप में पूर्ण कराया जाए
बीएसए बस्ती कार्यालय द्वारा प्राप्त इस ज्ञापन को मूलरूप में आवश्यक कार्रवाई हेतु सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद को सादर प्रेषित कर दिया गया है

