11 October 2026

बच्चों के लिए मंगाईं किताबें फेंकीं, प्रधानाध्यापक सस्पेंड

महमूदाबाद/सीतापुर । पहला विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय पचदेवरा भान में बच्चों को वितरित की जाने वाली किताबें कूड़े में मिलने के मामले में कार्रवाई हुई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कराई गई जांच में विद्यालय में कई अनियमितताएं सामने आईं। बीएसए गोरखनाथ पटेल ने प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव तिवारी को निलंबित कर दिया है। वहीं, पांच कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अग्रिम आदेशों तक उनका वेतन रोक दिया गया है।


ये भी पढ़ें - समस्त कक्षाध्यापक कक्षा 1 से 5 को प्रतिदिन इसके अनुसार शिक्षण कार्य एवं अभिलेख update करना चाहिए

ये भी पढ़ें - अदालती फरमानः BSA को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करो

ये भी पढ़ें - शिक्षिकाओं के मातृत्व एवं बाल्य देखभाल अवकाश के लिए जारी हुआ नया निर्धारित आवेदन प्रारूप, BEO को निर्देश जारी

तीन दिन पहले विद्यालय परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें ग्रामीण शिक्षकों की मौजूदगी में कूड़े से किताबें निकालते दिखाई दिए थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि विद्यालय में बच्चों के लिए आने वाली सामग्री का नियमित वितरण नहीं किया जाता है। उन्होंने मामले की शिकायत जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर से की थी। डीएम के निर्देश पर हुई जांच में विद्यालय परिसर और कक्षों की साफ-सफाई में कमी मिली। आईसीटी लैब की सामग्री का उपयोग नहीं हो रहा था और हैंडवॉश यूनिट भी बंद मिली। इसके अलावा बच्चों को समय से पहले विद्यालय से छोड़ने, मध्याह्न भोजन व्यवस्था और अभिलेखों में भी कमियां पाई गईं।


जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रभारी प्रधान अध्यापक को निलंबित करने के साथ पांच कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनके जवाब और विभागीय प्रक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।