29 September 2026

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की दिसंबर तक पांच बड़ी परीक्षाओं की तैयारी


प्रयागराज। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग ने दिसंबर तक पांच परीक्षाएं कराने की तैयारी की है। कैलेंडर के अनुसार तीन नवंबर को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) होगी। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की परीक्षा 19 व 20 नवंबर को होगी। प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए परीक्षा तीन व चार दिसंबर को होगी। एडेड कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती के लिए परीक्षा 15 व 16 दिसम्बर को होगी। एडेड कॉलेजों में ही प्रशिक्षित स्नातक या सहायक अध्यापक, प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षाएं 23-24 दिसंबर और सात जनवरी को प्रस्तावित है।