01 October 2026

जनगणना-27 के द्वितीय चरण की तैयारियों की डीएम ने समीक्षा की


प्रयागराज। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सफल संचालन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। सहायक निदेशक/प्रभारी प्रयागराज, जनगणना निदेशालय, लखनऊ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में स्वगणना 16 से 30 नवंबर 2026, जनगणना एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 और पुनरीक्षण पांच से नौ जनवरी 2027 तक होगा। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों, चार्ज अधिकारियों, तकनीकी सहायकों व खंड शिक्षा अधिकारियों को स्व-गणना का प्रशिक्षण दिया गया। 



ये भी पढ़ें - जनपद में परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन के समय में परिवर्तन, 01 अक्टूबर से लागू होगी नई समय-सारणी।

ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती सुप्रीम कोर्ट अपडेट लाइव, सभी अपडेट इसी पोस्ट में अपडेट की जाएंगी

पांच मास्टर ट्रेनर 226 फील्ड ट्रेनरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण पांच से सात अक्तूबर और 12-14 अक्टूबर को शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, झलवा में होगा। बैठक में सीडीओ, एडीएम (वि./रा.), डीआईओएस, बीएसए, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, सभी एसडीएम, चार्ज अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व तकनीकी सहायक आदि मौजूद रहे।