प्रयागराज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में प्रधानाचार्य समेत 36 पदों पर भर्ती के लिए 13 अक्तूबर तक ऑफलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
ये भी पढ़ें - Big Breaking –SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 के साथ अतिरिक्त जानकारी जरूरी नहीं
ये भी पढ़ें - पी0एम0श्री0 के 1565 विद्यालयों में मेरा गाँव-मेरा विद्यालय कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में।
बीएसए की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार प्रधानाचार्य के एक, पीजीटी हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक, कंप्यूटर विज्ञान की एक-एक और जीव विज्ञान की दो पीजीटी शिक्षिका का चयन होना है। आठवीं तक के स्कूल के लिए विज्ञान व अंग्रेजी की दो-दो, गणित, कंप्यूटर और कला क्राफ्ट एवं संगीत/गृहशिल्प के एक-एक पद विज्ञापित हैं। कार्यालय अधीक्षक के एक, लैब असिस्टेंट के छह, चौकीदार चार, चपरासी एक, मुख्य रसोईयां एक, सहायक रसोईयां के सात पद हैं।

