01 October 2026

प्रवक्ता भर्ती में इस विवि के छात्रों को मौका नहीं


प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता भर्ती में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से आचार्य की डिग्री पाने वालों को अवसर नहीं मिलने से अभ्यर्थियों में आक्रोश है। इस संबंध में संपूर्णानंद संस्कृत विवि के कुलपति का पत्र मिलने के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है। 



ये भी पढ़ें - वित्तीय वर्ष 2026-27 में अंशकालिक अनुदेशक का माह सितम्बर एवं अक्टूबर, 2026 के मानदेय बजट का आवंटन एवं लिमिट जारी किये जाने के सम्बन्ध में।

ये भी पढ़ें - वित्तीय वर्ष 2026-27 में शिक्षामित्रों का माह सितम्बर एवं अक्टूबर 2026 के मानदेय बजट का आवंटन एवं लिमिट जारी किये जाने के सम्बन्ध में।

यदि शासन स्तर से योग्यता संबंधी शब्दावली में संशोधन को मंजूरी मिलती है तो पोर्टल पर भी आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। चयन आयोग के विज्ञापन में जो अर्हता अंकित है उसके अनुसार, अभ्यर्थी को किसी विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर उपाधि और बीएड होना चाहिए। इसमें समकक्ष योग्यता का उल्लेख नहीं है। इसकी वजह से संपूर्णानंद संस्कृत विवि के अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।