उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस 2025 के साक्षात्कार के तीसरे दिन बुधवार को भी अभ्यर्थियों से विषय संबंधी ज्ञान के साथ सम-सामयिक घटनाक्रम और परिस्थिति आधारित प्रश्न भी पूछे गए।
एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि अमेरिका में चीन के राष्ट्रपति का स्वागत करने ट्रंप क्यों गए और उनका स्वागत क्यों हुआ। 15 अक्तूबर से दो हजार से अधिक यूपीआई पेमेंट पर शुल्क लगाने संबंधी सरकार के निर्णय से जुड़े सवाल भी पूछे गए। एक अभ्यर्थी से इंटरव्यू बोर्ड ने पूछा कि क्या एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) की जरूरत हैं। अगर एमडीआर लाएंगे तो डिजिटल पेमेंट कमी नहीं आएगी, इसका उपभोक्ता पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि शिक्षा का अधिकार कानूनी को कैसे लागू करेंगे। विकसित भारत की क्या अवधारणा है, विकसित राष्ट्र होने के लिए प्रति व्यक्ति आय कितनी होनी चाहिए, अभी भारत में प्रति व्यक्ति आय क्या है, जीडीपी ग्रोथ रेट कितना होना चाहिए विकसित भारत बननने के लिए, क्या कदम उठा सकते हैं ग्रोथ रेट बढ़ाने के लिए। एक अन्य प्रतियोगी से सवाल हुआ कि असंवैधानिक और गैर-संवैधानिक में क्या अंतर है, गैर-कानूनी और असंवैधानिक में से एक का चुनाव करना हो तो किसे चुनोगे, शिक्षा को लेकर क्या-क्या सुधार किए गए हैं, अगर ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या बढ़ती है तो रोकने के लिए क्या करेंगे।
ये भी पढ़ें - यूपी बेसिक शिक्षा परिषद: 1 अक्टूबर से बदलेगा परिषदीय स्कूलों का समय, देखें नया समय
ये भी पढ़ें - शिक्षकों का लंबा इंतजार खत्म, BSA हरदोई का बड़ा निर्णय, 192 शिक्षकों को वित्तीय लाभ का रास्ता साफ,
एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि पर्यावरण पर जनसंख्या में वृद्धि का क्या असर हो रहा हैं, जेन-जी एसी सुविधा में रहना चाहती है तो फ़िर पर्यावरण कैसे बचेगा, आप कैसे इसे संतुलित करेंगे? ज्ञान और विवेक में क्या अंतर है, भारतीय परम्परा के अनुसार ज्ञान कितने प्रकार का होता है, अगर एक प्रशासक ज्ञानी हो किंतु विवेकवान नहीं तो क्या प्रभाव होगा, विवेक और ज्ञान में क्या संबंध हैं, क्या निरक्षर व्यक्ति विवेकवान हो सकता हैं, इसका उदाहरण दीजिए। दया और न्याय एक साथ हो सकते हैं? संविधान में समानता और आरक्षण दोनों हैं- यह कैसे संभव है?
आपको एसडीएम बना दें तो शिक्षा के लिए क्या करेंगे?
अभ्यर्थियों से कई परिस्थिति आधारित प्रश्न भी पूछे गए। एक अभ्यर्थी से पूछा कि आपको एसडीएम बना दें तो शिक्षा के लिए क्या काम करेंगे? आप एसडीएम हैं और 100 बेड अस्पताल के लिए मिलते हैं तो उसे अपने क्षेत्र के चार अस्पताल में कैसे बांटेंगे। बतौर डिप्टी एसपी आप क्या तीन बदलाव करेंगे। आपके कार्यालय की महिला कर्मचारी पुरुष सहयोगी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाती है तो आप क्या करेंगे। साक्षात्कार के दौरान माहौल खुशनुमा रहा। कुछ अभ्यर्थियों से बिस्कुट और मिठाई पूछकर इंटरव्यू बोर्ड ने उन्हें सामान्य बनाए रखने की कोशिश की।
%20(1).jpeg)
