05 October 2026

शिक्षक दंपती की हत्या का राज खुला, पढ़ें पूरी खबर

 

सुलतानपुर : कादीपुर के कुम्ही डडिया गांव में शिक्षक नेता मुकेश सिंह और उनकी पत्नी की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। इनके घर पर काम करने वाले चालक ने साथी के साथ मिलकर शिक्षक दंपती की हत्या की थी।



कादीपुर में शिक्षक नेता मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता की हत्या में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शिक्षक दंपती की हत्या विनीता के विद्यालय के चालक राकेश ने चोरी के विरोध में साथी आशीष के साथ मिलकर की थी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में घटना में इस्तेमाल फावड़ा, आरोपितों के कपड़े और 34 हजार रुपए बरामद किया है।


पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि गांव का ही रहने वाला राकेश यादव विनीता के स्कूल में गाड़ी चलाता था। घटना की रात वह चोरी के इरादे से अपने साथी आशीष यादव उर्फ डब्बू के साथ विद्यालय के कार्यालय पहुंचा था। उसने कार्यालय से लाकर की चाबी लेकर अंदर रखे 40 हजार रुपए निकाले। रुपए निकालने के दौरान ही विनीता ने दोनों को देख लिया।


विनीता ने पुलिस बुलाने की बात कही थी यही सुनकर राकेश ने पास रखा फावड़ा विनीता के मार दिया। शोर मचाने पर उसने कई वार किए जिससे विनीता मौके पर ही गिर गई थी। शोर सुनकर मुकेश पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर भी हमला किया। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। सर्विलांस टीम की मदद से पूरी घटना का राजफाश हुआ है। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपितों को बुढ़ाना पुल के पास से गिरफ्तार किया है।