शासन स्तर से सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों की वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत प्रदेश के 121 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के स्थानांतरण की सूची 11 सितंबर को जारी की गई थी . अब तक बहुत सीमित खंड शिक्षा अधिकारियों ने नवीन तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण किया है .
इसे लेकर शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से 24 सितंबर को पत्र जारी किया गया कि सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) व बीएसए अपने यहां से स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त/कार्यभार ग्रहण कराते हुए विवरण कार्यालय की ई-मेल आईडी additionaldirectorbasic@gmail.com पर उपलब्ध कराएं . इसके लिए प्रारूप भी तय किया गया था . इसमें खंड शिक्षा अधिकारी का नाम, कार्यमुक्त करने की तिथि, अन्य जनपद से स्थानांतरित होकर आए बीईओ का नाम, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि का उल्लेख करना है .
मुख्य बिंदु:
- जिलों से यह सूचना भी अब तक प्राप्त नहीं हुई है
. - इसके लिए 14 सितंबर की समय सीमा निर्धारित थी
. - अब शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से पत्र जारी करने की तैयारी है
. - प्रयागराज जनपद में चार खंड शिक्षा अधिकारियों को आना था और चार को ही दूसरे जिलों में स्थानांतरित किया गया था
.

