शिक्षकों का लंबा इंतजार खत्म, BSA हरदोई का बड़ा निर्णय, 192 शिक्षकों को वित्तीय लाभ का रास्ता साफ,• 138 शिक्षकों को 4600 और 54 शिक्षकों को 4800 का ग्रेड-पे मंजूर।
हरदोई जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कुल 192 पात्र शिक्षकों का चयन वेतनमान स्वीकृत कर दिया गया है जिसके मुख्य बिंदु है 138 शिक्षकों को ग्रेड-पे 4200 से 4600 स्वीकृत किया गया। 54 शिक्षकों को ग्रेड-पे 4600 से 4800 स्वीकृत किया गया।इस फैसले से शिक्षकों के सेवाकाल और निर्धारित मानकों के अनुरूप वित्तीय लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे शिक्षक संगठन और शिक्षकों के बीच इस आदेश के बाद खुशी, संतोष और उत्साह की लहर है।

