25 September 2026

सीतापुर जनपद में भारी बारिश को देखते हुए 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश

 

सीतापुर में भारी बारिश को देखते हुए 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश

सीतापुर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश/अतिवृष्टि को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 26 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गौरखनाथ पटेल की ओर से 25 सितंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि जनपद में भारी बारिश/अतिवृष्टि के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

26 सितंबर को छात्रों के लिए रहेगा अवकाश

आदेश के अनुसार सीतापुर जिले में CBSE, ICSE एवं अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों सहित सभी परिषद/मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए 26 सितंबर को अवकाश रहेगा।

हालांकि, विद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय कार्यों का नियमानुसार निर्वहन करेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

दैनिक समाचार पत्रों में भी प्रकाशन के निर्देश

जारी आदेश की प्रतियां महानिदेशक स्कूल शिक्षा, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, शिक्षा निदेशक (बेसिक), सचिव बेसिक शिक्षा परिषद, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक समेत संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैं। साथ ही जिला सूचना अधिकारी एवं समाचार पत्रों के संपादकों से आदेश को जनहित में प्रकाशित कराने का अनुरोध किया गया है।

मुख्य बात:
📌 जिला – सीतापुर
📅 अवकाश – 26 सितंबर 2026
🏫 कक्षाएं – नर्सरी से कक्षा 8 तक
🌧️ कारण – भारी बारिश/अतिवृष्टि
👨‍🏫 शिक्षक/कर्मचारी – विद्यालय में उपस्थित रहेंगे