25 September 2026

बदलाव: वाहन बीमा डीलर से लेना जरूरी नहीं

। नई कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए वाहन बीमा खरीदने का तरीका बदल सकता है। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण ने मोटर बीमा के वितरण तंत्र में बदलाव के लिए कई प्रस्ताव रखे हैं। इनके लागू होने पर ग्राहक के पास कार डीलर से बीमा खरीदने के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये सीधे बीमा पॉलिसी खरीदने का विकल्प भी हो सकता है।



इसके लिए बीमा सुगम जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा सकता है। बुधवार रात जारी भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव के मुताबिक नए व पुराने दोनों वाहनों के वाहन बीमा उत्पाद ऑनलाइन मंच पर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। नई कार खरीदने वाले ग्राहकों को डीलर के स्तर पर इस डिजिटल विकल्प की जानकारी देनी होगी। डीलर को क्यूआर कोड भी उपलब्ध कराना होगा। इसका मतलब यह होगा वह अलग-अलग उपलब्ध विकल्पों को देखकर डिजिटल माध्यम से भी पॉलिसी खरीद सकेगा।