मिर्जापुर में 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद, शिक्षकों-कर्मचारियों को आना होगा
मिर्जापुर। अत्यधिक बारिश, जलभराव और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए मिर्जापुर जिले में 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने 25 सितंबर को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया।
आदेश के अनुसार जिलाधिकारी मिर्जापुर के निर्देशों के क्रम में परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, CBSE, ICSE तथा अन्य बोर्ड से संचालित हिंदी/अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए 26 सितंबर को अवकाश रहेगा।
शिक्षकों को विद्यालय आना होगा
मिर्जापुर के आदेश की खास बात यह है कि अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए घोषित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
इसके साथ ही SRS/एसआरएस बीआरओ तथा ड्रॉपआउट बच्चों के नामांकन आदि से संबंधित शासकीय कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन विद्यालयों पर लागू होगा आदेश
परिषदीय विद्यालय
मान्यता प्राप्त विद्यालय
सहायता प्राप्त विद्यालय
CBSE/ICSE विद्यालय
अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालय
हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय
यानी 26 सितंबर को मिर्जापुर में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की छुट्टी रहेगी, लेकिन शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय पहुंचकर निर्धारित शासकीय कार्य करना होगा।

