26 September 2026

जालौन में भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

 

जालौन में भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

जालौन। मौसम विभाग की पूर्वानुमान/चेतावनी को देखते हुए जनपद जालौन में अत्यधिक वर्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 26 सितंबर 2026 (शनिवार) को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी जालौन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जनपद में संचालित कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त (समस्त बोर्ड) एवं निजी विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश रहेगा।

प्रतियोगी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व से प्रस्तावित प्रतियोगी परीक्षाएं यथावत आयोजित होंगी। परीक्षा कार्य में लगाए गए शिक्षक एवं कर्मचारी अपने सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों तथा विद्यालयों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आदेश जारी करने की तिथि: 25 सितंबर 2026
अवकाश की तिथि: 26 सितंबर 2026 (शनिवार)
जनपद: जालौन, उत्तर प्रदेश