डाइट उन्नाव-समायोजन विसंगति प्रकरण
अधोहस्ताक्षरी को सम्बोधित मीनू सचान सहायक अध्यापक प्रा०वि०जबरेला विकासखण्ड असोहा उन्नाव के प्रार्थना पत्र दिनांक 17.10.2026 (छायाप्रति संलग्न) के माध्यम से अवगत कराया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्नाव द्वारा जनपदीय समायोजन में नियम विरूद्ध सहायक अध्यापक का समायोजन विकासखण्ड असोहा के प्रा०वि० मुबारकपुर कर दिया गया है। जबकि प्रार्थिनी का नाम समायोजन सूची में तृतीय स्थान पर था सम्बन्धित शिक्षिका द्वारा समायोजन की प्रक्रिया में हुई अनियमित्ता की जाँच कराकर न्याय दिलाने का निवेदन किया गया है। शिक्षिका के आरोप के सम्बन्ध में समायोजन की प्रक्रिया में हुई अनियमित्ता की जाँच हेतु समिति गठित की जाती है।

