प्रयागराज। समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं पैटर्न में संभावित बदलाव के विरोध में शनिवार को संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। मंच के संयोजक पंकज पांडेय ने मांग की कि लोक सेवा आयोग संभावित बदलाव को लेकर स्थिति स्पष्ट करे।

