05 May 2026

डिप्टी सीएम ने शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय के चेक दिए

 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को शिक्षामित्रों को कैशलेस चिकित्सा की सुविधा और बढ़े हुए मानदेय के 18 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षामित्र को परिवार का सदस्य मानते हुए किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर साथ देने का आश्वासन दिया।

सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने के साथ कैशलेस चिकित्सा की सुविधा दी है। रिवर बैंक कालोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम में बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि शिक्षामित्र वह प्रथम व्यक्ति है, वह सुबह स्कूल पहुंचकर विद्यालय के प्रबंधन और उसके संचालन का आगाज करता है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव ने बताया कि मानदेय बढ़ने से शिक्षामित्रों में खुशी का माहौल है।


शिक्षामित्रों को उम्मीद है कि सरकार शिक्षामित्रों की बची लंबित समस्याओं का समाधान शीघ्र करेगी। इस मौके पर मोहनलालगंज विधायक अमरेश रावत,एमएलसी मुकेश कुमार शर्मा, बीएसए विपिन कुमार,बीईओ ,एसआरजी,एआरपी,शिक्षक, शिक्षा मित्र आदि उपस्थित रहे।