05 May 2026

लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा के लिए ऑनलाइन जमा करें शुल्क

 लखनऊ। प्रदेश में लेखपाल के 7994 पदों पर चयन प्रक्रिया अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से की जा रही है। इसके तहत लिखित परीक्षा 21 मई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि इसके लिए 366712 अभ्यर्थी शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए शॉर्ट लिस्ट अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क जमा करना है।



अनारक्षित व ओबीसी अभ्यर्थियों को 200 और एससी-एसटी को 80 रुपये ऑनलाइन जमा करना है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को शुल्क नहीं देना होगा। अभ्यर्थी शुल्क जमा करने के बाद ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से सूचित किया जाएगा।


अवर अभियंता सिविल की उत्तर कुंजी जारी


लखनऊ। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से अवर अभियंता सिविल, सहायक विकास अधिकारी के विभिन्न पदों पर तीन मई को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इस परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। यह 10 मई तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।