नौगढ़, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिन्द्रावन में कार्यरत शिक्षिका पर छात्रा को मारने पीटने का आरोप है। इसे शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में पहुंचकर वार्डेन और छात्राओं से पूछताछ किया है। मौके पर आरोपी शिक्षिका ड्यूटी पर नहीं मिली। फिलहाल मामले की जांच करायी जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी。
घटना का विवरण
क्षेत्र के मंगरही गांव निवासी बनारसी यादव की पुत्री रानी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिन्द्रावन में कक्षा 10 की छात्रा है। रविवार को सुबह अचानक आक्रोशित होकर शिक्षिका ने उसकी पिटाई कर दी। इससे उसके हाथ और चेहरे पर चोट आयी। इसके बाद शिक्षिका मौके से फरार हो गई। उक्त शिक्षिका विद्यालय में बीते नौ अप्रैल को ही ज्वाइन की थी। शिक्षिका का व्यवहार विद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं के साथ ठीक नहीं होना बताया जा रहा है।
पिछली घटना
बीते शनिवार की रात भी शिक्षिका ने कई छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया था। जिससे बच्चियां रोने लगी थी। विद्यालय की वार्डेन को प्रशिक्षण में अन्यत्र जाने की अवधि में शिक्षिका के खराब व्यवहार से नामांकित काफी बच्चियां अपने-अपने घरों को चली गई थी। खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया ने बताया कि सूचना मिलने पर विद्यालय में पहुंचकर वार्डेन और छात्राओं से पूछताछ किया गया है। आरोपी शिक्षिका को ड्यूटी पर मौजूद नहीं होने से बयान नहीं लिया जा सका है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

