NISHTHA MODULE-4 Question Answer: निष्ठा प्रशिक्षण मॉड्यूल-4 शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में जेंडर आयामों का समाकलन-प्रश्नोत्तरी, देखें सवालों का जवाब



निष्ठा प्रशिक्षण मॉड्यूल-4 शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में जेंडर आयामों का समाकलन-प्रश्नोत्तरी, देखें सवालों का जवाब

निष्ठा प्रशिक्षण में 1 नवम्बर से 15 नवम्बर के बीच मॉड्यूल 4 का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिसके अंतर्गत ऑनलाइन प्रशिक्षण दीक्षा एप पर होने के बाद ही अंत में एक प्रश्नोत्तरी होती है।

मॉड्यूल 4 शिक्षण-अधिकगम प्रक्रिया में जेंडर आयामों की प्रासंगिता (उत्तर प्रदेश) विषय से संबंधित है।

आइये देखते हैं इसके प्रश्नोत्तरी के उत्तर


प्र01 पुरूषत्व और स्त्रीत्व को संदर्भित करता है

क) जेंडर

ख) लिंगभेद

ग) यौन (सेक्स)

घ) पितृसत्तात्मकता

उत्तर क) जेंडर


प्र02 क्या यह कथन सही है ’राजनीति में सत्ता और अधिकार के पदों को संभालने में पुरूषों की तुलना में महिलाऐं कम सक्षम हैं ?’

क) हाँ। महिलाओं को जैविक रूप से कमजोर यौन (सेक्स) माना जाता है।

ख) हां, वे भावानात्मक रूप से कमजोर हैं और निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं।

ग) नहीं, वे सत्ता और अधिकार के पदों को संभालने में पुरूषों की तरह ही सक्षम हैं।

घ) हाँ। महिलाऐं घर के काम करने के लिए अधिक अनुकूल हैं।

उत्तर ग) नहीं, वे सत्ता और अधिकार के पदों को संभालने में पुरूषों की तरह ही सक्षम हैं।


प्र03 निम्नलिखित में से कौन सा कथन जेंडर मिथक नहीं है, पहचानें

क) लड़के तर्कशील होते हैं और लड़कियाँ तर्कहीन होती हैं।

ख) लड़कों और लड़कियों के बीच जैविक अंतर उनकी संज्ञानात्मक क्षमताओं से संबंधित नहीं है।

ग) लड़कों के लिए विज्ञान और तकनीक है।

घ) मेंस्ट्रएशन के दौरान लड़कियों को रसोई में प्रवेश नहीं करना चाहिए।

उत्तर ख) लड़कों और लड़कियों के बीच जैविक अंतर उनकी संज्ञानात्मक क्षमताओं से संबंधित नहीं है।


प्र04 निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य सही है ?

क) लड़के लड़कियों से अधिक मेहनती होते हैं।

ख) लड़कियों को स्कूल नहीं भेजा जाना चाहिए वह शादी के लिए बनी हैं।

ग) लड़के और लड़कियों के साथ बराबरी का व्यवहार किया जाना चाहिए।

घ) महिलाओं का स्थान घर है।

उत्तर ग) लड़के और लड़कियों के साथ बराबरी का व्यवहार किया जाना चाहिए।


प्र05 निम्नलिखित में से कौन सा कथन लड़कों/पुरूषों के बारे में एक जेंडर स्टीरियोटाइप नहीं है ?

क) लड़के/पुरूष बेहतर चालक होते हैं।

ख) लड़के/पुरूष को रोना नहीं चाहिए।

ग) लड़के/पुरूष परिवार के पालनकर्ता हैं।

घ) लड़के/पुरूष बच्चे पैदा करने के साथ साथ खाना भी बना सकते हैं।

उत्तर घ) लड़के/पुरूष बच्चे पैदा करने के साथ साथ खाना भी बना सकते हैं।


प्र06 जेंडर और यौन (सेक्स) के बीच आवश्यक अंतर क्या है ?

क) यौन (सेक्स) एक जैविक अंतर है जबकि जेंडर पुरूषों और महिलाओं के बीच एक सामाजिक रूप से निर्धारित अंतर है।

ख) जेंडर एक जैविक अंतर है जबकि यौन (सेक्स) पुरूषों और महिलाओं के बीच सामाजिक रूप से निर्धारित अंतर है।

ग) जेंडर और यौन (सेक्स) में कोई अंतर नहीं है।

घ) कोई भी नहीं

उत्तर क) यौन (सेक्स) एक जैविक अंतर है जबकि जेंडर पुरूषों और महिलाओं के बीच एक सामाजिक रूप से निर्धारित अंतर है।


प्र07 जेंडर के बारे में निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है ?

क) जेंडर महिलाओं, पुरूषों और ट्रांसजेंडर के बीच एक सामाजिक रूप से निर्मित अंतर है।

ख) जेंडर पुरूषों, महिलाओं और ट्रांसजेंडर के बीच जैविक अंतर को दर्शाता है।

ग) कोई भी नहीं

घ) जेंडर संबंध समय के साथ और लोगों के विभिन्न समूहों के बीच भिन्न होते हैं।

उत्तर ख) जेंडर पुरूषों, महिलाओं और ट्रांसजेंडर के बीच जैविक अंतर को दर्शाता है।


प्र08 निम्नलिखित में से कौन सा कार्य लिंग भेद को नहीं दर्शाता है ?

क) शेफाली पर्वतारोही बनने के लिए प्रशिक्षण ले रही है।

ख) परिवार की रोटी कमाने वाला होने के कारण रोहित अपने परिवार के लिए सभी फैसले लेता है।

ग) शारदा अपना ज्यादातर समय रसोई में खाना बनाने में बिताती है।

घ) बंटी और उसके दोस्त आमतौर पर टॉय कार और टॉय गन के साथ खेलते हैं।

उत्तर क) शेफाली पर्वतारोही बनने के लिए प्रशिक्षण ले रही है।


प्र09 निम्नलिखित में से कौन सा कथन लड़कियों/महिलाओं के बारे में एक जेंडर स्टीरियोटाइप नहीं है ?

क) लड़कियों/महिलाओं के पास नेतृत्व कौशल है और वे किसी भी पेशे में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती है।

ख) लड़कियों/महिलाऐं खराब निर्णय लेने वाली होती है।

ग) लड़कियों/महिलाओं को पतली और सुंदर होना चाहिए।

घ) लड़कियाँ/महिलाएं बातूनी होती हैं।

उत्तर क) लड़कियों/महिलाओं के पास नेतृत्व कौशल है और वे किसी भी पेशे में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती है।


प्र010 निम्नलिखित में से कौन सा गुण लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए सही है ?

क) स्वतंत्र

ख) भावुक

ग) मेहनती

घ) सभी

उत्तर घ) सभी